सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike rider dies in accident

Shravasti News: दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 07 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम चैलाही निवासी राम स्वरूप (28) रविवार देर रात भिनगा जंगल में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बहराइच से लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
Trending Videos


चैलाही गांव निवासी प्रभुदयाल ने बताया कि उनके पुत्र राम स्वरूप बढ़ईगिरी का काम करते थे। रविवार देर रात भिनगा से काम खत्म कर वह घर आ रहे थे। भिनगा-चिल्हरिया मार्ग स्थित जंगल में केन नाले के निकट किसी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बहराइच में भी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में पखरपुर के निकट उनकी मौत हो गई।

इस पर परिजन शव वापस भिनगा ले आए और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पीड़ित पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed