सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Celebrate festivals with mutual cooperation and brotherhood: DM

आपसी सहयोग व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 01 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Celebrate festivals with mutual cooperation and brotherhood: DM
भंगहा चौराहे पर ​स्थिति का जायजा लेते डीएम व एसपी
विज्ञापन
श्रावस्ती। होली पर्व को लेकर रविवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया। साथ ही पुलिस बल के साथ रूट मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
Trending Videos

रूट मार्च के दौरान डीएम ने कहा कि त्योहार खुशहाली व प्रेम का प्रतीक होता है। इसलिए इसे सभी को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अराजकता पैदा करने व कानून व्यवस्था को भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन हर परिस्थिति में आम लोगों की मदद के लिए उपलब्ध है। किसी प्रकार की समस्या होने पर वह तत्काल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे सकते हैं। एसपी ने कहा कि कोई कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस मौके पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed