{"_id":"69a5545b54830346a404e635","slug":"video-sharavasata-ma-bhama-vavatha-ma-aarapaya-na-tha-ka-mara-gal-ghayal-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में भूमि विवाद में आरोपियों ने दो को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में भूमि विवाद में आरोपियों ने दो को मारी गोली, घायल
यूपी के श्रावस्ती में भूमि विवाद में कार सवार आरोपियों ने बाइक सवारों पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना भिनगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। गांव निवासी सुनील दत्त त्रिपाठी (35) ने बताया कि वह बाइक से एसपी से मिलने गए थे। लेकिन, वकील के न मिलने से वह एसपी से बिना मिले ही वापस घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव के ही अर्जुन गिरी (40) भी थे।
उन्होंने बताया कि भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर भयापुरवा गांव के निकट विपक्षियों ने उनकी बाइक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि सुनील के हाथ में तथा अर्जुन के पैर में गोली लगी है।
सुनील दत्त त्रिपाठी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। हालांकि, न्यायालय से भूमि विवाद उनके पक्ष में निस्तारण हो चुका है। इसी बात से आहत विपक्षी अवधेश कुमार, अभिनव, राजकिशोर व बबलू ने इस घटना को अंजाम दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।