{"_id":"69a550ae9692848f700507d5","slug":"video-sharavasata-ma-khamanaii-para-aapatatajanaka-pasata-para-kararavaii-ka-maga-palsa-na-karaii-dalta-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में खामनेई पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने कराई डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में खामनेई पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने कराई डिलीट
श्रावस्ती के तुलसीपुर में अमेरिका व इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता व शिया धर्मगुरू अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई। इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर शिया समुदाय के लोगों ने सोनवा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्ट डिलीट करवा दी है।
बताया गया कि सोनवा थाना क्षेत्र के चौगोई निवासी बबलू, जैगम अली जाफर, बन्ने आदि ने सोनवा थाने पर तहरीद देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी इस्लाम ने सोशल मीडिया पर उनके सबसे बड़े धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की मौत पर आपत्तिजनक पोस्ट की है। जब आरोपी से पोस्ट डिलीट करने की बात कही गई तो गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। शिया समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि युवक द्वारा की गई पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में माहौल खराब होने की आशंका है। सोनवा थाना प्रभारी विसुनदेव पांडेय ने बताया कि दोनों में आपसी विवाद के चलते पोस्ट किया गया था, पोस्ट को डिलीट करवा दिया है। आरोपी इस्लाम के खिलाफ शांति भंग में कार्यवाही की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।