सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Diesel and petrol were not available at many pumps.

Shravasti News: कई पंपों पर नहीं मिला डीजल-पेट्रोल

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 29 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol were not available at many pumps.
महरू मुर्तिहा स्थित पंप पर तेल आने की उम्मीद में डिब्बा रख इंतजार करते लोग।  -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। ईरान-इस्राइल के बीच जारी जंग से फैली तेल खत्म होने की अफवाहों के चलते तराई के लोगों में वाहन का टैंक फुल करवाने की होड़ मची है। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ रही है, कुछ घंटों में ही पेट्रोल पंप खाली हो जा रहे हैं।
Trending Videos


शनिवार को जिले के कई पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म रहा, लोग दिन भर वाहन लेकर एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते दिखे। डीजल की मांग अचानक बढ़ने का सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। मक्का व गन्ना आदि फसलों की सिंचाई के लिए घंटों लाइन में लगकर डीजल लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गिलौला स्थित इंडियन ऑयल के आनंद ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर शनिवार को डीजल-पेट्रोल खत्म रहा। तेल लेने के लिए बाइक सवार दिनभर पंप का चक्कर काटते रहे। किसानों को भी भटकते देखा गया। किसान सुखीलाल, हरिचरण व ननके आदि ने बताया कि सुबह से ही तेल नहीं है। पंप के मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया डीजल-पेट्रोल मंगवाया गया है। शाम तक टैंकर आने की संभावना है। आने के बाद वितरण शुरू किया जाएगा।


गिलौला-सुविखा मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर भी शनिवार को तेल खत्म रहा। यहां भी वाहन चालकों को भटकते देखा गया। कई वाहन चालकों को छांव में बैठकर तेल आने का इंतजार करते भी देखा गया। पंप संचालक एसपी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम को ही तेल खत्म हो गया था। डिपो पर भारी भीड़ लगी है, जिसके चलते तेल नहीं मिल पाया है। रविवार तक तेल आने की संभावना है।

जमुनहा स्थित खान फिलिंग स्टेशन में भी शनिवार को डीजल-पेट्रोल खत्म रहा। वाहन चालक जानकारी लेने के लिए दिन भर दौड़ते रहे। महरू मुर्तिहा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर भी तेल खत्म रहा। यहां दो दर्जन से अधिक किसानों को डिब्बा रखकर तेल आने का इंतजार करते देखा गया। बदला-नानपारा मार्ग स्थित इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल तो रहा, लेकिन डीजल नहीं मिला। इसके चलते किसानों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कटरा के खरगौरा बस्ती स्थित श्रावस्ती फिलिंग स्टेशन पर भी शनिवार को दोपहर बाद से डीजल-पेट्रोल खत्म रहा। पंप पर सन्नाटे की स्थिति रही। कुछ किसानों को पंप के बाहर डीजल आने का इंतजार करते देखा गया। पंप कर्मी ने बताया कि पेट्रोल शुक्रवार की शाम को ही खत्म हो गया था। डीजल सुबह आठ से 11:30 बजे तक वितरित किया गया, वह भी खत्म हो गया।


-----------------------
तेल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं
डीजल-पेट्रोल पूर्व की भांति ही सभी पंपों पर आ रहा है। जिले में तेल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, जरूरत के हिसाब से ही तेल लें। लोगों द्वारा अधिक मात्रा में डीजल-पेट्रोल लेने के चलते ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्ति विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर वितरण पर नजर बनाए हैं।
दीपक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed