{"_id":"6a304c8af3b924de5c053e66","slug":"drinking-water-crisis-in-primary-health-centres-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120878-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सेमरी तरहर पीएचसी में लगा आरओ खराब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वीरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीन संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा, तिलकपुर, सेमरी तरहर में भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी का संकट देखने को मिल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल की सुविधा न होने से यहां आने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि पीएचसी आने वाले मरीज व तीमारदार घर से पानी लाने को विवश हैं। वहीं, कुछ को बाजार से पाउच व बोतल का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। साथ ही पेयजल संकट का खामियाजा चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को भी उठाना पड़ रहा है।
पत्राचार के बाद भी नहीं लगा आरओ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। बावजूद इसके यहां आरओ की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते मरीजों व तीमारदारों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। चिकित्सक डॉ. आदिती पटवा ने बताया कि पीएचसी में आरओ लगवाने के लिए पत्राचार किया गया है। अनुमति मिलते ही आरो लगवा दिया जाएगा।
आरओ व हैंडपंप दोनों खराब
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में लगा आरओ व हैंडपंप खराब है। इसके चलते मरीज, तीमारदार व चिकित्साकर्मी परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी डायरिया से पीड़ित मरीजों को उठानी पड़ रही है और पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। चिकित्सक डाॅ. इंद्रपाल ने बताया कि कई बार लिखित सूचना दी गई है लेकिन आरओ सही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
महीनों से खराब है आरओ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में पेयजल के लिए दो साल पहले आरओ लगवाया गया था, जो महीनों से खराब है। इसके चलते मरीजों व तीमारदाराें को खरीदकर कर पानी पीना पड़ रहा है। वहीं कुछ मरीज गंदा पानी पीने को विवश हैं। डॉ. शकील ने बताया कि खराब आरओ के संबंध में पत्राचार किया गया है। फिर से पत्राचार कर आरओ सही करवाने की मांग की जाएगी।