{"_id":"6a304b5ab69de1ccda0a33d4","slug":"the-earth-can-meet-everyones-needs-mla-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120890-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती सभी की जरूरतों को कर सकती है पूरा : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती सभी की जरूरतों को कर सकती है पूरा : विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ की ओर से ग्रीष्मकालीन बोधी पथ कार्यशाला का आयोजन प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राम फेरन पांडेय, बौद्ध भिक्षु देवेंद्र महाथेरो ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि धरती हर इंसान की जरूरत को पूरा कर सकती है, लेकिन किसी एक के लालच को नहीं। इसलिए हमें सबसे पहले अपने लालच को समाप्त करना होगा। बौद्ध भिक्षु ने कहा बुद्ध का जन्म लुंबिनी के वनों में हुआ, उन्हें ज्ञान बोधगया के बोधि वृक्ष के नीचे मिला, उन्होंने अपना पहला उपदेश सारनाथ के मृगदाव (हिरणों के जंगल) में दिया और उनका महापरिनिर्वाण कुशीनगर के साल के वृक्षों के बीच हुआ, जो खुद प्रकृति की छांव में जिया और विलीन हो गया, उनका मार्ग प्रकृति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत कैसे दे सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज तौकीर अहमद, हनुमान प्रसाद, विनय कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।