सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four smugglers arrested with Khair wood.

Shravasti News: खैर की लकड़ी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 16 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with Khair wood.
पूर्वी सोहेलवा रेंज से बरामद हुए खैर की लकड़ी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। वन विभाग की टीम ने रविवार देर शाम पूर्वी सोहेहलवा रेंज के फुलहिया गांव के पास खैर की लकड़ी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 30 नग खैर की लकड़ी के बोटे और तीन साइकिलें बरामद की गईं।


पूर्वी सोहेहलवा रेंज के रेंजर अनिमेष वर्मा अपनी टीम उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राधेश्याम यादव, वन दरोगा दिनेश चौहान, वनरक्षक अजय कुमार और सुमित पांडेय के साथ के कंपार्ट नंबर-चार ए में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग साइकिलों पर खैर की लकड़ी लादकर जा रहे थे। वनकर्मियों ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसिया के फुलवरिया निवासी श्यामता, अजय, विश्वनाथ और सिरसिया निवासी मुहम्मद सलीम के रूप में हुई है। वनकर्मियों ने आरोपियों के कब्जे से तीन साइकिलों पर लदे 30 नग खैर के बोटे बरामद किए। बरामद लकड़ी को तकिया वन चौकी पर सुरक्षित रखा गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed