सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Faulty handpumps cause trouble, passersby left stranded.

Shravasti News: खराब हैंडपंप बने मुसीबत, भटक रहे राहगीर

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Faulty handpumps cause trouble, passersby left stranded.
जयलालपुरवा में जमीन में धंसा हैंडपंप।
गिरंट बाजार। सरकार की ओर से हैंडपंपों की मरम्मत के लिए लाखों का बजट दिया जा रहा है बावजूद इसके जमुनहा विकासखंड क्षेत्र में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजों में हैंडपंपों का बोर-रिबोर करवाकर सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं। वहीं, आम राहगीर व ग्रामीण चिलचिलाती धूप में पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। राहगीरों को मजबूरन रुपये खर्च कर बोतल व पाउच का पानी खरीदना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


मिट्टी में आधा धंसा हैंडपंप
ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के मजरा जैयलालपुरवा में शिवा के घर के सामने लगा हैंडपंप दो वर्षों से खराब पड़ा है। आलम ये है कि हैंडपंप आधा जमीन में धंस गया है। गांव निवासी रामानंद, सतगुरु आदि ने बताया कि दो साल से हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार जिम्मेदारों को दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


जंगदास कुट्टी में लगा हैंडपंप वर्षों से खराब
ग्राम पंचायत बोहरा स्थित जंगदास कुट्टी में लगा हैंडपंप कई वर्षों से खराब है। इसके चलते कुट्टी आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बाबा बेचनदास ने बताया कि हैंडपंप को सही करवाने के लिए कई बार शिकायत की गई है। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सही
ग्राम पंचायत हरदत्तनगर गिरंट के मजरा बलिदानपुरवा में मेवा गुप्ता के घर के सामने लगा हैंडपंप एक वर्ष से खराब पड़ा है। ग्रामीण मेवा गुप्ता, राकेश गुप्ता, पतिराम आदि ने बताया कि हैंडपंप को सही करवाने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन प्रधान ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके चलते राहगीरों व ग्रामीणों को कम बोर के नल का पानी पीना पड़ रहा है।


वर्जन
टीम बनाकर खराब हैंडपंपों की जांच करवाई जाएगी। साथ ही सभी खराब हैंडपंपों को सही करवाया जाएगा।
वीरेंद्र सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed