{"_id":"6a4562e6911a1aede20ce986","slug":"fir-for-molestation-against-four-people-including-pradhanpati-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121292-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्रधानपति सहित चार पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्रधानपति सहित चार पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी
Thu, 02 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। कोर्ट के आदेश पर सोनवा क्षेत्र निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला की शिकायत पर प्रधानपति सहित चार पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत और जातिसूचक गाली-गलौज की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनवा क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 अप्रैल की शाम वह खेत से गेहूं की फसल काटकर घर लौट रही थीं। इस दौरान रास्ते में भूसा भंडारण स्थल के पास अनिल ने उन्हें दबोच लिया और भूसा भंडार स्थल पर खींच ले गए।
आरोप है कि वहां पहले से प्रधान पति कुल्लन मौजूद थे। वहां दोनों ने उनके साथ अश्लील हरकत करे के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से बचकर घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने पति व परिजनों को दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसके पति ने आरोपियों से इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सोनवा थाने की पुलिस ने भी शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद न्याय पाने के लिए न्यायालय की शरण लेना पड़ी। थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रधान पति कुल्लन सहित अनिल कुमार, जबरीन व रामसरन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।