{"_id":"6a456564cfe6f5055f097944","slug":"youth-robbed-after-being-lured-via-dating-app-three-arrested-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121303-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डेटिंग एप के जरिये बुलाकर युवक को लूटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डेटिंग एप के जरिये बुलाकर युवक को लूटा, तीन गिरफ्तार
Thu, 02 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
लूटकांड का खुलासा करते एसपी व मौजूद आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र में 29 जून की रात ग्रिंडर गे डेटिंग एप के माध्यम से युवक को बुलाकर की गई लूट की घटना का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट में शामिल बहराइच के पयागपुर निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए दो मोबाइल, 300 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि 29 जून की रात बाइक सवार युवकों ने डेटिंग एप के माध्यम से पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद इरफान को मिलने के लिए बुलाया था। जहां तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनके दो मोबाइल व पर्स लूट ले गए थे। इरफान की शिकायत पर 30 जून को कोतवाली भिनगा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहरियांवा निवासी अभिषेक तिवारी, प्रिंस पांडेय व बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रनियापुर निवासी सत्यम कुमार पांडेय के नाम इस मामले में सामने आए। जिन्हें कोतवाली भिनगा, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने भकला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 29 जून को ग्रिंडर गे डेटिंग और चैट एप से मोहम्मद इरफान से चैटिंग की। चैटिंग के दौरान इरफान ने मोबाइल नंबर मांगा, इस पर प्रिंस पांडेय ने उन्हें अपना नंबर दे दिया। फोन पर बातचीत के बाद प्रिंस ने दोस्ती करने व मिलने के लिए इरफान को बुलाया। रात करीब 10 बजे वे इरफान को जिला अस्पताल के आगे सुनसान जगह पर बने नवनिर्मित मकान में ले गए। जहां एक साथ तीन युवकों को देखकर इरफान ने दोस्ती करने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर उन सभी ने इरफान के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया।