पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman angered by land grabbing climbs water tank to demand action.

Shravasti News: जमीन हड़पने से नाराज महिला कार्रवाई के लिए टंकी पर चढ़ी

Thu, 02 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 02 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman angered by land grabbing climbs water tank to demand action.
 पानी टंकी पर चढ़ी महिला।
गिलौला। थाना क्षेत्र में एक महिला बुधवार को पानी टंकी पर चढ़ गई। महिला ने गांव के कुछ लोगों पर अपने बुजुर्ग ससुर की लाखों रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। बताया कि डीएम-एसपी के यहां शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर ही क्षुब्ध होकर पूरे मामले में कार्रवाई कराने के लिए टंकी पर चढ़ना पड़ा।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसवारा के मजरा रघुनाथपुर गांव निवासी राजकुमारी बुधवार का पुरुषोत्तमपुर गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और जमकर हंगामा काटा। राजकुमारी ने आरोप लगाया कि गांव निवासी अंशुल, राहुल और उमेश वर्मा ने इलाज के बहाने उसके ससुर बाले वर्मा से दो बिस्वा जमीन का बैनामा कराया था। जबकि मौके पर चार बिस्वा जमीन पर कब्जा कर लिया। जमीन के बदले दिया गया चेक बैंक में लगाने पर वह भी बाउंस हो गया। इसकी शिकायत संबंधित पुलिस थाने से लेकर डीएम व एसपी के यहां करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन

महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल महिला को नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed