पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Plants were not shifted even after the funds were received.

Shravasti News: पैसा मिलने के बाद भी पौधों की नहीं हुई शिफ्टिंग

Thu, 02 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 02 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Plants were not shifted even after the funds were received.
सुजानडीह बीट में पौधरोपण के लिए रखे पौधे।
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट वन क्षेत्र के सुजान डीह बीट में शिफ्टिंग कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पौधों की शिफ्टिंग के लिए पर्याप्त पैसा मिलने के बाद भी शिफ्टिंग कार्य नहीं करवाया गया है। इससे पौधों के खराब होने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने शिफ्टिंग का रुपया के गबन करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जुलाई माह में पौधरोपण किया जाना है। जिसको लेकर पौधों की नर्सरी तैयार है। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए हर साल उन्हें एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रखा जाता है। इसके लिए विभाग को पर्याप्त बजट भी मिलता है। इस बार का बजट मिलने के बाद भी जिम्मेदारों ने पौधों की शिफ्टिंग नहीं की है। इससे पौधों के खराब होने व पौधरोपण के बाद उनके सूखने का खतरा मंडराने लगा है। शिफ्टिंग न होने से जुलाई में होने वाले पौधारोपण पर भी असर पड़ेगा। इस संबंध में फॉरेस्ट गार्ड प्रदीप सिंह ने बताया कि पुराने पौधों से संबंधित कार्य पूरे हो चुके हैं। हालांकि नए पौधारोपण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed