{"_id":"6a6e371b4af4277eff067b92","slug":"gifts-distributed-to-mothers-of-newborn-daughters-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122074-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नवजात बेटियों की माताओं को बांटे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नवजात बेटियों की माताओं को बांटे उपहार
Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
गिलौला सीएचसी में नवजात बालिकाओं के माताओं को उपहार प्रदान करते अधीक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रोबेशन विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गिलौला सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवजात बेटियों की माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा, बेटियों का जन्म सौभाग्य की बात है। बेटियों की परवरिश में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच बढ़ाना है।
जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। माताओं को बेबी किट, वस्त्र और मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर बीपीएम आशीष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।