{"_id":"6a2c54a9a2ee6897b10a994a","slug":"lord-shiva-is-easily-pleased-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120812-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सहज ही प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सहज ही प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा स्थित एक मैरिज लॉन में 11 दिवसीय शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को अयोध्या धाम से आए प्रवाचक पंडित रमन शास्त्री ने भगवान शिव के कृपा की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना के लिए किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है। शिव जी मनुष्य की सच्ची श्रद्धा व आस्था को देखकर सहज ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण की कथा को सिर्फ श्रवण करने से ही कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए जब भी अवसर मिले तो संतों के सानिध्य में जाकर भगवान शिव की महिमा का गुणगान सुनना चाहिए। इस मौके पर यजमान संदीप श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन