{"_id":"6a6e38331f6639a76c03dcfc","slug":"madam-pathology-and-ultrasound-centers-operating-without-licenses-or-qualified-doctors-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122087-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मैडम... बिना लाइसेंस व चिकित्सक चल रहे पैथालोजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मैडम... बिना लाइसेंस व चिकित्सक चल रहे पैथालोजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर
Sat, 01 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
इकौना तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इकौना तहसील में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने की। इस दौरान अधिवक्ता सुधीर कुमार शुक्ला ने शिकायत पत्र देकर बताया कि जिले में कई पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना प्रशिक्षित कर्मियों और लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में सीएमओ से शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इकौना में आई 55 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
भिनगा तहसील में एडीएम ललित कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ, जहां 29 शिकायतें आईं और सात का निस्तारण किया गया। वहीं, जमुनहा तहसील में सीडीओ शाहिद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन
केस एक
जबरन दीवाल उठाने का आरोप
जमुनहा क्षेत्र में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आईं। ग्राम खजुरी निवासी संगीता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गाटा संख्या 221 और 225 की भूमि उनके पति आदित्य के नाम दर्ज है। आरोप है कि इटैहा गांव निवासी कुछ लोग उक्त भूमि पर दीवार खड़ी कर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
केस दो
महिला ने की कार्रवाई की मांग
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम दिकौली निवासी जानकी ने भी समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोग उनके खेत गाटा संख्या 1341 पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने के लिए नींव की खुदाई कर रहे हैं। आरोपियों ने खेत में निर्माण सामग्री भी रख दी है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता कर उन्हें वहां से भगा दिया गया। महिला ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।