सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Out of 12 complaints, three were resolved on the spot.

Shravasti News: 12 शिकायतों में तीन का मौके पर हुआ समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 29 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Out of 12 complaints, three were resolved on the spot.
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 12 फरियादी आए। इनमें से तीन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीमें भेजी गईं।
Trending Videos


एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि समाधान दिवस में आए सभी प्रकरण राजस्व से संबंधित रहे। उन्होंने बताया कि हरदत्त नगर गिरंट थाने में एक, इकौना थाने में एक और मल्हीपुर थाने में एक शिकायती पत्र आया था, जिसका मौके पर समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मल्हीपुर व सिरसिया में एक-एक, सोनवा व नवीन माॅडर्न थाना श्रावस्ती में तीन- तीन व गिलौला थाने में दो शिकायतें आईं थीं, जिनके निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed