सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Report harassment fearlessly: ASP

उत्पीड़न पर निर्भीक होकर दें सूचना : एएसपी

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 29 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report harassment fearlessly: ASP
हरदत्त नगर गिरंट थाने से रैली निकालतीं छात्राएं।  -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व छात्राओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।
Trending Videos


सिरसिया थाने में आयोजित संवाद कार्यक्रम में एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं व महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करें। पुलिस 24 घंटे आपकी मदद के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने विभिन्न कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं से एएसपी ने संवाद किया और उनकी समस्याएं भी जानीं। हरदत्तनगर थाने में भी जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed