{"_id":"6a513ef50a0cfa30aa03b945","slug":"the-bharatiya-kisan-union-staged-a-protest-by-blocking-the-road-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121528-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भाकियू ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भाकियू ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Sat, 11 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से शुक्रवार को भिनगा उपकेंद्र के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने कहा कि किसान इस समय धान की रोपाई कर रहा है उसे पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जर्जर तार अक्सर टूट कर गिर जाते हैं।किसानों से मनमाने तरीके से बिजली का बिल वसूला जाता है। यदि जिले की बिजली व्यवस्था शीघ्र दूर नहीं की गई तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। किसानों के प्रदर्शन को देखकर अधिशासी अभियंता विद्युत राजनरायण मौके पर पहुंचे और उनके साथ बैठकर समस्याओं को सुना। साथ ही समस्या को शीघ्र ही दूर कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर चेतराम, लवकुश, उमाकांत, सरजू प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन