फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The mind is calmed through meditation: Monk

ध्यान से मन को किया जाता है शांत : भिक्षु

Sat, 11 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 11 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The mind is calmed through meditation: Monk
बो​धि वृक्ष की पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को वियतनाम के अनुयायियों से गुलजार रही। बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में बोधि वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भिक्षु ने कहा कि ध्यान के माध्यम से चंचल मन को शांत किया जा सकता है। इसलिए बहुत आवश्यक है कि पूजा करने से पूर्व मन को शांत किया जाए, जिससे हमारा मन बुद्ध के ध्यान में रम सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी झील की सतह पर लहरें हों तो हम उसकी गहराई नहीं देख सकते। इसी प्रकार, जब तक मन शांत नहीं होगा, हम अपने भीतर सामंजस्य और एकता का अनुभव नहीं कर सकते। ध्यान इस पल को स्वीकार करना है और हर पल को पूरी गहराई के साथ जीना है। ध्यान आपको अधिक तेज, खुशहाल और अंतर्ज्ञानी बनाता है। सभा के बाद अनुयायियों ने कच्ची कुटी, पक्की कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, गंध कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, कौशाम कुटी, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, आनंद कुटी, ओड़ाझार टीला आदि का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed