सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Various programs organized on Martyrs' Day

Shravasti News: शहीद दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 23 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Various programs organized on Martyrs' Day
जमुनहा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालते युवा
विज्ञापन
श्रावस्ती/जमुनहा। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं पर रैली निकाली गई तो कहीं पर शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण किया गया।
Trending Videos

जमुनहा क्षेत्र के बिंद्रा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैता जानकीनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता व देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मानसी मिश्रा ने प्रथम, अनामिका मिश्रा ने द्वितीय और जिलेदार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रील प्रतियोगिता में शशांक मिश्रा प्रथम और मोहम्मद उमर द्वितीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर प्रीतम मिश्रा, प्रधानाध्यापक यशवंत कुमार वर्मा, लव कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटरा में शहीद स्मारक पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अरुण सिंह, बनवारी लाल पासवान, मंगलेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed