{"_id":"69c031febc200243470be768","slug":"world-forestry-day-celebrated-by-planting-trees-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118861-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: इलाज कराने से मुकरे आरोपी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: इलाज कराने से मुकरे आरोपी, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के गौसपुर मुरावनपुरवा निवासी राम प्रसाद ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि सात मार्च को उनका बेटा रामू (10) अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान गेंद फेंकने को लेकर साथ में खेल रहे ननकऊ ने रामू के आंख पर डंडे से वार कर दिया। इससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई।
पिता ने बताया कि शिकायत करने ननकऊ के घर गए तो उसके पिता छैलू ने बेटे ननकऊ व शेषराज के साथ उनसे अभद्रता की। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत थाने पर की तो पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने इलाज का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेकर सुलह कर लिया। कुछ दिन बाद छैलू अपने वादे से मुकर गया। इलाज न होने रामू के आंख की रोशनी चली गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत फिर से पुलिस से की।
थानाध्यक्ष महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 20 मार्च को आरोपियों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी सतीश चंद शर्मा कर रहे हैं।
Trending Videos