सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Young woman's body found hanging 10 days before her wedding.

Shravasti News: शादी से 10 दिन पहले फंदे से लटकता मिला युवती का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 13 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young woman's body found hanging 10 days before her wedding.
 मंजोत कुमारी।
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटखनवा में मंजोत कुमारी (19) का शव फंदे से लटका मिला। उनकी शादी 21 जून को होनी थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। मृतका के पिता जिलेदार विश्वकर्मा की सूचना पर मल्हीपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल की जांच की और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का विवाह बहराइच के राजू विश्वकर्मा से तय हुआ था। मंजोत का तिलक कार्यक्रम 24 मई को संपन्न हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जांच कर साक्ष्य संकलित किया गया है। प्रथम दृष्टया युवती द्वारा आत्महत्या करने की आशंका लग रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed