{"_id":"6a52ac2ee030c50acb04ed98","slug":"151-couples-united-mantras-resonated-nikah-was-solemnized-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161112-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक-दूसरे के हुए 151 जोड़े, गूंजे मंत्र... पढ़ाया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक-दूसरे के हुए 151 जोड़े, गूंजे मंत्र... पढ़ाया निकाह
Sun, 12 Jul 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल स्थित खाली परिसर में 151 जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत की। एक ही मंडप में हिंदू, बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के जोड़े शामिल हुए।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों की परंपराओं के अनुसार विवाह और निकाह की रस्में पूरी कराई गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, नेता प्रतिपक्ष व विधायक इटवा माता प्रसाद पांडेय, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
समारोह में हिंदू समुदाय के 95 जोड़ों का विवाह पंडितों ने वैदिक रीति से कराया। वहीं, मुस्लिम समुदाय के 20 जोड़ों का निकाह मौलाना ने पढ़ाया और बौद्ध धर्म के 36 जोड़ों का विवाह उनकी परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह स्थल पर सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई थी।
सांसद ने कहा कि शादी की चिंता से परेशान परिवारों को सरकार ने सम्मान के साथ विवाह कराने का अवसर दिया है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को बेहतर जीवन की शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हें रोजगार और प्लेसमेंट से जोड़ने की घोषणा की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थियों का शामिल होना योजना की सफलता को दर्शाता है।
विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से वर-वधू को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और सहायता राशि सीधे खातों में भेजी जा रही है।
विधायक श्यामधनी राही और विनय वर्मा ने भी योजना को गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक वधू के खाते में डीबीटी के माध्यम से 64 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। इसके अलावा 21 हजार रुपये की सामग्री और 15 हजार रुपये बारात स्वागत पर खर्च किए गए हैं। नवविवाहित जोड़ों को कपड़े, बर्तन, ट्राली बैग, कूलर केज, सीलिंग फैन, प्रेस, गद्दा, तकिया, कंबल, चादर, आभूषण सामग्री समेत अन्य घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही