फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   New market complex to be raised by 25 million rupees; drainage arrangements also to be made.

Siddharthnagar News: ढाई करोड़ से नवीन मंडी परिसर की बढ़ेगी ऊंचाई, जलनिकासी का भी होगा इंतजाम

Sun, 12 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
New market complex to be raised by 25 million rupees; drainage arrangements also to be made.
नवीन मंडी परिसर में जलभराव और कीचड़ की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

परिसर में ऊंचाई बढ़ा सीसी और नाली निर्माण की मंजूरी, जल्द शुरू होगा कार्य
सिद्धार्थनगर। बरसात के मौसम में नवीन मंडी में जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझने वालों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मंडी परिषद ने परिसर की ऊंचाई बढ़ाने और सीसी सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। इसके लिए ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसमें जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, परिसर को ऊंचा कराया जाएगा, जिससे परिसर में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। शासन से धन स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने निविदा की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान मंडी परिसर में पानी भर जाता है। इससे सब्जी और फल के व्यापारियों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निचली भूमि होने के कारण यहां अक्सर जलभराव के बाद कीचड़ जैसे हालात हो जाते हैं, जिससे यहां से चलना भी दूभर हो जाता है। इसे देखते हुए मंडी परिषद ने नवीन मंडी परिसर की ऊंचाई बढ़ाते हुए जलनिकासी के लिए नाली निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी, जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत मंडी परिसर में दुकानों और चबूतरा के बगल की ऊंचाई बढ़ाते हुए सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जलनिकासी के लिए परिसर के अंदर नाली निर्माण कराते हुए इसे सड़क की नाली से जोड़ा जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन करने वालों के साथ कृषि उपज की खरीद-बिक्री करने के लिए आने किसानों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी।
---------------
हल्की बारिश में होता है जलभराव व कीचड़
नवीन मंडी परिसर में हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। सब्जी बिक्री करने आने वाले किसानों के साथ ही खरीदारों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। गेट से प्रवेश करते ही जलभराव व कीचड़ से गुजरते हुए लोग नवीन मंडी परिसर में प्रवेश करते हैं। उपज रखने के लिए बने चबूतरों के किनारे कच्ची भूमि होने से परिसर में कीचड़ पसरा रहता है। वहीं, सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को सांसत झेलनी पड़ती है। इसकी वजह से कभी-कभी मंडी परिसर के अंदर और बाहर जाम की स्थिति भी बन जाती है।
------------
नवीन मंडी परिसर की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही नाली निर्माण होने से यहां जलभराव व कीचड़ की समस्या से निजात मिल जाएगी। इससे व्यापारियों और किसानों के साथ खरीदारों को भी सुविधा होगी।
मोहम्मद मुस्तफा, सब्जी व्यापारी
मंडी परिसर में जलभराव व कीचड़ पसरे रहने से व्यापारियों व किसानों के साथ ही खरीदारी करने वालों को दिक्कत होती है। परिसर में सीसी सड़क और नाली निर्माण से सभी को राहत मिलेगी।

अवधेश कुमार, सब्जी दुकानदार
------------
नवीन मंडी परिसर सिद्धार्थनगर की ऊंचाई बढ़ाते हुए सीसी निर्माण और जलनिकासी के लिए नाली निर्माण की स्वीकृति मिली है। निविदा प्रक्रिया पूरी करने बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- अमन कुमार जायसवाल, उप निदेशक निर्माण, मंडी परिषद बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed