फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Additional buses to run for Kanwariyas; service to be increased based on demand.

Siddharthnagar News: कांवरियों के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें, मांग के अनुसार बढ़ेगी सेवा

Tue, 28 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Additional buses to run for Kanwariyas; service to be increased based on demand.
रोडवेज प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी, जहां अधिक डिमांड वहां चलाई जाएगी बस
विज्ञापन

अयोध्या और अन्य शिव मंदिर पर जिला अभिषेक के लिए जाते हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु
सिद्धार्थनगर। श्रावण मास में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए विभिन्न शिवधामों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज प्रशासन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी समेत अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार न करना पड़े। बस स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, समयबद्ध संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पूरे एक माह तक चलने वाले श्रावण मेले के दौरान रोडवेज की निगरानी व्यवस्था भी पहले से अधिक सक्रिय रहेगी।
सिद्धार्थनगर डिपो से विभिन्न रूटों के लिए कुल 60 बसों का संचालन किया जाता है। श्रावण मास में सिद्धार्थनगर जिले से हजारों श्रद्धालु अयोध्या के राम की पैड़ी, गोरखनाथ मंदिर, बस्ती के भदेश्वरनाथ, वाराणसी के काशी विश्वनाथ और आसपास के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने मांग वाले मार्गों पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या सामान्य से अधिक मिलेगी, वहां तत्काल अतिरिक्त बस भेजी जाएगी। बसों की कमी होने पर डिपो स्तर से भी अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन के अनुसार सिद्धार्थनगर से अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, लखनऊ और वाराणसी जाने वाले मार्गों पर सबसे अधिक दबाव रहता है। सोमवार, सावन के विशेष पर्व और अवकाश वाले दिनों में बसों की संख्या आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जाएगी। सुबह और देर शाम के समय अतिरिक्त फेरे भी संचालित किए जाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस अड्डों पर पूछताछ काउंटर सक्रिय रहेंगे। बसों के समय की नियमित जानकारी दी जाएगी। भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को लाइन से बसों में बैठाने की व्यवस्था होगी। चालक और परिचालकों को सुरक्षित एवं निर्धारित समय पर संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बस वाराणसी के लिए आरक्षित की गई है। जहां भी श्रद्धालुओं की संख्या प्रर्याप्त होगी, वहां के लिए बस भेजा जाएगा।
- वीके गंगवार, एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो

---
श्याम सुंदर तिवारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed