सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cause of death not clear, viscera preserved

Siddharthnagar News: मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cause of death not clear, viscera preserved
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर राजा गांव के टोला लोधपुरवा निवासी जसवंत (34) पुत्र शिवकुमार की मौत के रहस्य बनकर रख गया है। सड़क पर खून के छींटे, पुलिया के नीचे पानी में शव और मौके से साइकिल गायब होने पर लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारे पहलुओं को दफन कर दिया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। कोई बाहरी चोट नहीं है जो मौत की वजह बने। अब पुलिस ने सैंपल लेकर उसे विसरा जांच के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के जगदीशपुर राजा गांव के टोला लोधपुरवा निवासी जसवंत (34) पुत्र शिवकुमार मेहनत मजदूरी के परिवार का भरण पोषण करता था। वह मंगलवार को पत्नी सोनी से क्षेत्र के ही बनकटवा बाजार जाने के बाद कहकर साइकिल से निकला था। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरु की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव आने वाले मार्ग पर कोइलहरा गांव के पास स्थित नहर के पुलिया के नीचे पानी में उसका शव मिला। एसओ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed