सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction of drain started in Laxman Nagar at a cost of Rs 30 lakh.

Siddharthnagar News: लक्ष्मण नगर में 30 लाख की लागत से नाला निर्माण शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Construction of drain started in Laxman Nagar at a cost of Rs 30 lakh.
भारतभारी आदर्श नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर देवरिया में शुरू हुआ नाला का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 लक्ष्मण नगर (देवरिया) में करीब 30 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 200 मीटर लंबे इस नाले के निर्माण के लिए शासन की ओर से दो माह पूर्व बजट स्वीकृत किया गया था।
Trending Videos

नाला न होने के कारण बरसात के दिनों में क्षेत्र में गंभीर जलभराव की समस्या बनी रहती थी। सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमाकांत मौर्य ने बताया कि जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब नाला निर्माण शुरू होने से वार्डवासियों में खुशी और उम्मीद का माहौल है कि इस समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने बताया कि बरसात के समय यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और किसानों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत द्वारा लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा था। अब धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने बताया कि नगरवासियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति और धन आवंटन मिलने के बाद तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर दो वार्डों में नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed