सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   HPV vaccine protects against cervical cancer

Siddharthnagar News: सर्वाइकल कैंसर से बचाती है एचपीवी वैक्सीन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine protects against cervical cancer
विज्ञापन
पडरौना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को एचपीवी वैक्सीन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं में होने वाले सर्वाधिक सर्वाइकल कैंसर से बचाव व सावधानियों की जानकारी दी गई। सीएमओ डाॅ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं को अधिक प्रभावित कर रहा है। कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव का बेहतर उपाय है। विभाग सुरक्षित और प्रभावी टीकाकरण कराए जाने के लिए काम कर रहा है। जिले को 10,600 एचपीवी वैक्सीन डोज़ प्राप्त हुए हैं। इसमें 14 वर्ष की किशोरियों को प्राथमिकता के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के तहत टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश यादव ने बताया कि 14 वर्ष की बालिकाओं का सही समय पर टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर के खतरे को 90 फीसदी तक कम कर सकता है। तकनीकी सत्र में प्रशिक्षण के दौरान वैक्सीन के स्टोरेज, डोज़ की मात्रा और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed