सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leaseholders continue their protest to occupy the land

Siddharthnagar News: जमीन पर कब्जा के लिए पट्टाधारकों का धरना जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Leaseholders continue their protest to occupy the land
रहसूजनोबीपट्टी में कृषि पट्टे की जमीन को लेकर धरना प्रदर्शन करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के रहसूजनोबीपट्टी में कृषि पट्टे की जमीन पर 32 वर्ष बाद भी कब्जा नहीं मिलने से नाराज पट्टेधारकों की तरफ से चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Trending Videos

धरने की अगुवाई कर रहे सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश गोंड़ ने कहा कि वर्ष 1994 में गांव के 177 भूमिहीनों को कृषि योग्य भूमि का पट्टा दिया गया था। पट्टाधारकों को कब्जा भी दिलाया गया, लेकिन गांव के दबंगों ने उस जमीन पर किसी पट्टेदार को खेती नहीं करने दिया। जबरन वह पूरी जमीन दबंगों ने अपने कब्जे में लेकर आजतक खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिंहासन, शिवबचन, रविंद्र,चंद्रिका, रविसागर, रामचंद्र, लक्षण, गायत्री देवी, प्रभावती, मीना देवी, सरस्वती, अकली, राजपति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed