{"_id":"6a31911b6b995cda9606900c","slug":"joint-survey-of-india-nepal-border-to-be-conducted-before-the-rains-siddharthnagar-news-c-7-gkp1041-1356213-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश से पहले भारत-नेपाल सीमा का होगा संयुक्त सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश से पहले भारत-नेपाल सीमा का होगा संयुक्त सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बरसात शुरू होने से पहले पूरी सीमा का संयुक्त सर्वे कराया जाएगा और नो-मैन्स लैंड से गायब अथवा क्षतिग्रस्त हो चुके सीमा स्तंभों (बाउंड्री पिलर) को चिह्नित कर दोबारा स्थापित किया जाएगा। इसके लिए भारत और नेपाल के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी।
मंगलवार को नेपाल के बांके जिले के मुख्यालय नेपालगंज में एक होटल में आयोजित भारत-नेपाल समन्वय बैठक में सीमा सुरक्षा, तस्करी पर अंकुश, अवैध अतिक्रमण और नो मेंस लैंड की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने माना कि कई स्थानों पर सीमा स्तंभ क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या प्राकृतिक कारणों से उनकी स्थिति प्रभावित हुई है, जिससे सीमा निर्धारण में दिक्कतें आती हैं। ऐसे सभी स्थानों को चिह्नित कर नए सिरे से सीमा स्तंभ स्थापित किए जाएंगे।
बैठक में दोनों देशों ने सीमा पार होने वाली तस्करी, अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण को रोकने के लिए संयुक्त गश्त और सूचनाओं के आदान-प्रदान को और प्रभावी बनाने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के लिए समन्वित कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
बैठक में बहराइच से मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, एसडीएम नानपारा अमिता यादव, एसडीएम मिहींपुरवा राम दयाल, सीओ नानपारा पहुंप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, बलरामपुर और श्रावस्ती के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। नेपाल की ओर से बांके जिले के प्रमुख जिला अधिकारी दिल कुमार तामांग, पुलिस प्रमुख अंगुर जीसी तथा दांग और बर्दिया जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही दोनों देशों के सर्वेयर भी मौजूद रहे।