{"_id":"69c42641b3ef8af77300dbb8","slug":"married-woman-dies-police-seizes-body-on-way-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155562-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत, रास्ते में पुलिस ने कब्जे में लिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत, रास्ते में पुलिस ने कब्जे में लिया शव
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के मनिकौरा नानकार गांव में मंगलवार को विवाहिता खुशबू (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे से लटका शव मिलने के बात सामने आ रही है।
ससुराल के लोग अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या लाश लेकर जा रहे थे कि मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बांसी-बस्ती मार्ग पर हाईवे के पास डिडई में ही बस रुकवा ली। इसके बाद आगे पिकअप से जा रही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, जनपद संतकबीरनगर निवासी राजेश कुमार ने शिवनगर डिडई पुलिस को सूचना दी कि उनकी 23 वर्षीय बेटी खुशबू की शादी वर्ष 2024 में मनिकौरा नानकार निवासी नरेश के साथ हुई थी। मंगलवार को उसकी मौत हो गई है।
मायके वालों का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले उन्हें बिना सूचना दिए ही लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए अयोध्या लेकर जा रहे थे। उन्हें किसी अन्य से इसकी जानकारी हुई।
सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस एक्टिव हुई और शाम करीब सात बजे बांसी-बस्ती मार्ग पर डिडई के पास अंतिम संस्कार के लिए लोगों को लेकर जा रही बस को रोक लिया। इसके बाद लाश के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसे पिकअप से लेकर आगे निकले हैं। नंबर लेकर पुलिस ने संपर्क साधा और लाश को लेकर आने के लिए कहा। लाश की गाड़ी बस्ती जनपद रुधौली क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी है।
वापस जैसे ही जनपद में प्रवेश किया तत्काल लाश को कब्जे में ले लिया। इसके बाद लिखापढ़ी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। वहीं, दी गई सूचना के आधार पर जांच कर रही है, जिससे कार्रवाई आगे बढ़ सके।
इस संबंध प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिडई अरविंद कुमार मौर्य ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Trending Videos