सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mission Shakti's initiative reunites a broken family, resolves couple dispute through counselling

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति टीम की पहल से टूटा परिवार जुड़ा, काउंसिलिंग से सुलझा दंपती विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti's initiative reunites a broken family, resolves couple dispute through counselling
विज्ञापन
पति-पत्नी ने भुलाए मतभेद, साथ रहने का लिया संकल्प
Trending Videos

महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस की संवेदनशील पहल
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना डुमरियागंज की मिशन शक्ति टीम ने एक परिवार को बिखरने से बचाते हुए सराहनीय पहल की। टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को काउंसिलिंग के माध्यम से सुलझाकर उन्हें फिर साथ रहने के लिए राजी किया।
प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी मीरा वर्मा व टीम ने पूजा पत्नी जगदीश निवासी तेनुहार कठौतिया के वैवाहिक विवाद को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाया गया और उनके बीच संवाद स्थापित कराया गया। पुलिस टीम के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब पति-पत्नी ने अपने सभी मनमुटाव को भुलाकर एक साथ सुखद वैवाहिक जीवन बिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल सुरक्षा ही नहीं बल्कि परिवार और समाज में सामंजस्य बनाए रखना भी है। ऐसे मामलों में काउंसिलिंग के माध्यम से समाधान निकालना प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे सामाजिक ताना-बाना मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed