सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water coolers in public places are closed, people are suffering from thirst

Siddharthnagar News: सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलर बंद, प्यास से बेहाल लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
Water coolers in public places are closed, people are suffering from thirst
भनवापुर में खराब पड़ा वाटर कूलर।
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय व अस्पतालों में शोपीस बने आरओ कूलर
Trending Videos

भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे मरीज व फरियादी
भनवापुर। ब्लॉक मुख्यालय समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर में शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ वाटर कूलर खराब होकर शोपीस बन गए हैं। इससे यहां आने वाले अधिकारी-कर्मचारी, फरियादी, मरीज और उनके तीमारदार भीषण गर्मी में साफ पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।
पिछले करीब एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों के हलक सूख जा रही है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलर बंद होने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024-25 में क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग छह लाख रुपये की लागत से ब्लॉक मुख्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में वाटर कूलर लगाए गए थे। शुरुआती कुछ महीनों तक लोगों को इसका लाभ मिला, लेकिन देखरेख के अभाव में अब ये कूलर खराब हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल और ब्लॉक कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था बाधित होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े वाटर कूलरों को जल्द ठीक कराया जाए।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी की शुरुआत में वाटर कूलरों की जांच कराई गई थी, लेकिन किसी कारणवश वे बंद हो गए हैं। उनकी मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें ठीक कराकर आमजन के उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed