{"_id":"69eabd32f961ad87f30af986","slug":"the-collapse-of-the-culvert-on-the-chhitauni-road-increased-the-danger-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157054-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छितौनी मार्ग पर पुलिया टूटने से बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छितौनी मार्ग पर पुलिया टूटने से बढ़ा खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राहगीरों में बना रहता है हादसे का डर
पथरा। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के मसिना खास से सेमरहना-छितौनी मार्ग पर सड़क की पुलिया टूटने से बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में हमेशा हादसे का डर बना रहता है।
बताया जाता है कि छितौनी चौराहे के पास बनी पुलिया महीनों पहले टूट गई थी। इसके बाद सड़क की मरम्मत तो कर दी गई, लेकिन पुलिया के स्थान पर बना गड्ढा अब तक नहीं भरा गया है। ऐसे में मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है।
इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, बावजूद इसके संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढा नहीं भरा गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
क्षेत्र के कृष्ण मणि पांडेय, अब्दुल लतीफ, ठंढेलाल चौधरी, बब्बू यादव, मनोज सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द गड्ढा भरवाने की मांग की है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X