फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Body could not be brought back even a month and a half after death in Saudi Arabia; plea for help made

Siddharthnagar News: सऊदी में मौत के डेढ़ माह बाद भी लाया नहीं जा सका शव, लगाई गुहार

Fri, 31 Jul 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Body could not be brought back even a month and a half after death in Saudi Arabia; plea for help made
मृतक रिजवान अहमद का परिवार। - फोटो : Demand to withdraw FIRs registered during the Parliament gherao.
इटवा। रोजी-रोटी कमाने सऊदी अरब गए इटवा थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव निवासी रिजवान अहमद (40) की डेढ़ माह पहले मौत हो गई थी लेकिन उनका शव अब तक वतन नहीं पहुंच सका है। अंतिम संस्कार तो दूर, परिजन आखिरी बार उनका चेहरा भी नहीं देख पाए हैं। शव की वापसी के लिए परिवार लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रिजवान अहमद करीब एक वर्ष पहले मजदूरी के लिए सऊदी अरब गए थे। डेढ़ माह पहले अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद से परिवार सदमे में है लेकिन सबसे बड़ा दर्द यह है कि अब तक उनका शव भारत नहीं लाया जा सका है।
विज्ञापन

रिजवान दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई रेहान रजा इटवा क्षेत्र के भावपुर स्थित एक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके पिता अतहर भी पहले सऊदी अरब में मजदूरी कर चुके हैं। रिजवान भी वर्षों से विदेश जाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed