फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Heavy rainfall expected in the first week of August

Siddharthnagar News: अगस्त के पहले सप्ताह में झमाझम बारिश के आसार

Fri, 31 Jul 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Heavy rainfall expected in the first week of August
शहर के अशोक मार्ग पर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छाते के सहारे घर ले जाती महिला।
सिद्धार्थनगर। जुलाई में सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण जिले में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। धान की फसल पर संकट गहराने से किसान चिंतित हैं। हालांकि अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने राहत की उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून फिर सक्रिय होगा और जिले में अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जुलाई के अंतिम दिनों में मानसून ट्रफ मध्य भारत की ओर खिसकने से सिद्धार्थनगर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ गया था। अब यह प्रणाली दोबारा उत्तर की ओर बढ़ रही है जिससे एक अगस्त से जिले में मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के मुताबिक एक और दो अगस्त को जिले में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की 65 से 85 प्रतिशत तक संभावना है। तीन से पांच अगस्त के दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। वहीं छह और सात अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर आने और बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ने के संकेत हैं। इसके चलते सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed