फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Players selected for state-level Taekwondo

Siddharthnagar News: खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो के लिए चयन

Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Players selected for state-level Taekwondo
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ चयन। स्रोत विज्ञ​प्ति
सिद्धार्थनगर। जिले के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन हुआ है। बालक वर्ग सब जूनियर में तेजस सिंह, जूनियर में फैसल, दिलेर मौर्या और सीनियर में शनि कन्नौजिया, राजेश कुमार चुने गए हैं।
विज्ञापन

बालिका वर्ग सब जूनियर में दिव्यांशी, हिमांशी, विद्या श्रीवास्तव, कैडेट वर्ग में रिया, वैष्णवी श्रीवास्तव खुशी कुमारी, खुशी वाल्मीकि का चयन किया गया है। जूनियर में साक्षी वर्मा और सीनियर में वर्तिका गौर का चयन किया गया है।
विज्ञापन

यह खिलाड़ी दो अगस्त 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी अनुशासन, मेहनत और लगन के बल पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे। जिला ताइक्वांडो सचिव विद्यासागर साहनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed