{"_id":"6a6ce3f2d4d31118250e65c4","slug":"siddharthnagar-news-communicable-disease-control-campaign-confined-to-paper-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162115-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कागजों में सिमटा संचारी रोग नियंत्रण का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कागजों में सिमटा संचारी रोग नियंत्रण का अभियान
Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। गांव की मुख्य सड़कों के किनारे लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हैं।
नियमित सफाई नहीं होने से बारिश होते ही यह गंदगी अब सड़ने लगी है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के रहने वाले ग्रामीणों के साथ साथ राहगीरों को रास्ते से गुजरना भी दुश्वार हो गया है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरवठिया मुसतहकम गांव की मुख्य सड़क हो या गलियां हर जगह लंबे समय से कूड़े के ढेर इकट्ठा हो गए हैं। नियमित सफाई न होने से बारिश होते ही यह गंदगी अब सड़ने लगी है, जिससे उठने वाली दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का घर पर रहना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
गंदगी का यह आलम जिम्मेदार अधिकारियों के दावों की पोल खोल रहा है। भरवठिया गांव से होकर जाने वाली भनवापुर से बिथरिया मुख्य सड़क के फुटपाथ पर गांव के बीच पड़े कूड़े के ढेर व फुटपाथ पर ठहरे हुए दूषित पानी में बड़े पैमाने पर मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। दिन-रात मच्छरों के बढ़ते आतंक से त्रस्त ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।
गांव में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार (जेई) जैसी जानलेवा बीमारियों के फैलने की आशंका से लोग डरे हुए हैं। गांव निवासी रामललित ने कहा गांव में सफाई होती रहती तो यह हाल नहीं होता। हमारे घर के बगल थोड़ा जगह खाली है। मुहल्ले के लोग कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। घर के सामने नालियां बजबजा रही है। मच्छरों के प्रकोप से घर के लोगों का अक्सर स्वास्थ्य खराब हो जाता है। सफाई के लिए जिम्मेदारों कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दुर्गादीन ने कहा गांव में नियमित सफाई नहीं हो रहा है। दवा छिड़काव की बात तो दूर की बात है। गांव की अधिकतर नालियां बजबजा रही हैं। बारिश होते ही नाली का पानी लोगों के दरवाजे तक पहुंच जाती है। रात में सोना मुश्किल कर दिया है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता ने कहा ने कहा मामला संज्ञान में है। सचिव को सफाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं।