सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Life of Sant Ravidas inspires to erase discrimination

Siddharthnagar News: भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देता है संत रविदास का जीवन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Life of Sant Ravidas inspires to erase discrimination
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के धनौरा मुस्तकहम गांव में माघ पूर्णिमा पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने संत रविदास का जीवन से भेदभाव मिटाने की प्रेरणा मिलने की बात कही।
Trending Videos

समारोह की शुरुआत गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, उनके उपदेशों और सामाजिक समानता, भाईचारे व मानवता के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भजन-कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से उपस्थित लोगों को संत रविदास जी के विचारों से अवगत कराया गया। आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के हर वर्ग को जोड़ने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देता है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र में शांति, सद्भाव व सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती, नौशाद आलम, मंगेश यादव, वासुदेव कसौधन, शत्रुघन प्रसाद, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed