सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Ruling party says public welfare while opposition says budget of capitalists

Siddharthnagar News: सत्ता पक्ष ने लोक कल्याणकारी तो विपक्ष ने बताया पूंजीपतियों का बजट

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Ruling party says public welfare while opposition says budget of capitalists
केंद्रीय बजट लाइव प्रसारण देखते मंच पर उपस्थित लोग। संवाद - फोटो : मैच जीतने के बाद बैंच के कप्तान एवं जिला जज डा.बब्बू सारंग ट्रॉफी लेकर टीम के साथ जश्न मनाते हुए। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संसद में रविवार को पेश किए गए 2026-27 का बजट पर पक्ष-विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सत्ता पक्ष के नेताओं ने जहां इसकी सराहना करते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत करने वाला बजट बताया। वहीं, विपक्ष ने इसकी आलोचना की और इसे आम लोगों को कोई भी राहत नहीं मिलने वाले और पूंजीपतियों का बजट बताया है। विपक्ष ने बजट की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए धरातल पर बेहतरी की उम्मीद भी जताई है।
Trending Videos

----------
यह बजट गरीबों के लिए नहीं है, यह सिर्फ 20 फीसदी पूंजीपतियों के लिए है जो उनके हित में है। इसमें आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।
माता प्रसाद पांडेय, नेता प्रतिपक्ष, विधायक इटवा

इस बजट से देश व प्रदेश का तीव्र गति से विकास होगा, यह सभी वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी बजट है। इससे जिले में भी विकास की गति तेज होगी।
श्यामधनी राही, भाजपा विधायक, कपिलवस्तु


बजट में समाज के सभी वर्गों के कल्याण में संचालित योजनाओं के लिए पर्याप्त धन आवंटित हुआ है, यह देश के विकास के लिए ऐतिहासिक बजट है।
कन्हैया पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा

बजट में सर्वसमाज के लिए सिर्फ कोरे आश्वासन नहीं होने चाहिए, इसे धरातल पर लाने का कार्य होना चाहिए ताकि लोगों के जीवन में अच्छा परिवर्तन हो सके।
राजकुमार आर्या, मंडल प्रभारी बसपा

इस बजट में आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है। इसमें सिर्फ पूंजीपतियों का हित संवर्धन करने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे निराशा है।
लालजी यादव, जिलाध्यक्ष सपा

केंद्रीय बजट आम जनता के लिए निराशाजनक है। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और गरीबों की समस्याओं पर कोई ठोस समाधान नहीं है।
काजी सुहेल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed