{"_id":"697fa17c24f5e4610601aa44","slug":"siddharthnagar-news-patients-suffering-from-weather-beating-cold-fever-reach-for-treatment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152700-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम की मार, सर्दी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम की मार, सर्दी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में मरीज देखते डाॅ. तैय्यबा। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
- मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गई दवा, गंभीर रोगियों को भेजा गया हायर सेंटर
- जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला आयोजन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें मौसम की मार का शिकार हुए मरीज सामने आए। सर्दी, खांसी और बुखार के रोगी अधिक पहुंचे। डॉक्टराें के मुताबिक मौसम में बदलाव के कारण एक बार फिर बुजुर्ग और बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं देने साथ ही बच्चों और बुजुर्गां पर विशेष ध्यान देने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी। वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
-- -
मरीजों के सेहत की हुई जांच
धेंसा। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले अधिकांश मरीजों को सीजनल बुखार और सर्दी-जुकाम और बीपी की समस्या थी। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को डॉ. राकेश कुमार ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस समय मौसम बदल रहा है, सभी मरीज विशेष सतर्कता बरतें, आप सभी लोग हमेशा सुरक्षित रहे। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को आवश्यक दवा व परामर्श दिया गया। इलाज कराने के लिए दिव्यांशी, उत्तमी, रामनेवास, धर्म राज, परी सहित कुल 20 मरीज पहुंचे।
-- -
ठंड से बढ़े सर्दी-जुकाम और सांस फूलने के मरीज
घोसियारी। घोसियारी स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी समेत सांस फूलने की मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी पर तैनात डॉ. सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि 15 लोगों को परामर्श के साथ दवाई दी गई, जिसमें बुखार सर्दी, जुकाम, सांस फूलने वाले मरीजों के साथ जोड़ों के दर्द के मरीज की संख्या ज्यादा रही। उन्हें दवा के साथ बचाव के तरीके भी बताए गए।
-- -
75 मरीजों का हुआ इलाज
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 75 मरीज पहुंचे, जहां मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवाई दी गई। आरोग्य मेले में सबसे अधिक ठंड मौसम में वायरल बुखार, चेचक, पेट दर्द, स्किन, आंख से संबंधित मरीजों के साथ उल्टी-दस्त से पीड़ित भी इलाज के लिए पहुंचे। अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में 29, अकरहरा में 27, मोहनकोला में 19 मरीजों ने पहुंचकर अपना इलाज करवाया। पीएचसी अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले आए हुए मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई है।
-- -
जन आरोग्य मेले में 124 मरीजों का हुआ इलाज
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर व कठोतिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 161 मरीजों का इलाज किया गया। बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 124 मरीज पहुंचे। आयुष संविदा डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। इस मौके पर धीरज राय आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठोतिया रामनाथ में आरोग्य मेले में 37 मरीजों का उपचार किया गया। डाॅ. राहुल कुमार ने परामर्श दिया।
-- -
स्वास्थ्य मेल में हुआ 115 मरीजों का इलाज
शाहपुर। सीएचसी सिरसिया क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 115 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 42, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 37 और पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने कुल 36 मरीजों को इलाज कर निशुल्क दवा दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि बदलते मौसम में निमोनिया तथा खांसी के होने की संभावना अधिक होती है। इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, धीरज राय, विनय किशोर, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-- -
मेले में 19 मरीज का किया गया इलाज
शाहपुर। सीएचसी बेंवा क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉ. बीके सिंह ने मरीजों की जांच कर उनको दवाई वितरित की। मेले में कुल 19 मरीज आए, जिसमें सुगर, बीपी, पेट दर्द, सास फूलने तथा चरम रोग तथा खांसी, बुखार जैसे अनेक समस्या से संबंधित मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिन्हें चिकित्सकों ने परामर्श के साथ दवाएं दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट पवन कुमार श्रीवास्तव, एएनएम सायरा खातून आदि मौजूद रहे।
Trending Videos