फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 'Sankalp Yatra' arrives bearing a message of social harmony

Siddharthnagar News: समरसता का संदेश लेकर पहुंची संकल्प यात्रा

Fri, 31 Jul 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 'Sankalp Yatra' arrives bearing a message of social harmony
सिद्धार्थनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर (जन्मस्थली) से निकली ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश वंदन यात्रा’ शुक्रवार को सिद्धार्थनगर पहुंची। जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी और कलश लेकर निकली इस यात्रा का जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। डिडई चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, अभियान प्रमुख आशीष शुक्ला, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा नगर पालिका परिषद बांसी पहुंची, जहां नगर अध्यक्ष कुबेर बारी की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री पूनम जायसवाल, प्रतिमा वर्मा, सुशीला, राजाराम, धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed