सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News

अर्बन प्लाजा : एक छत के नीचे खरीदारी के साथ पेटपूजा और मनोरंजन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। छुट्टियों में लोगों को खरीदारी, खानपान, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।उन्हें एक छत के नीचे बाजार सहित अन्य सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। महानगरों की तर्ज पर जिले में भी अर्बन प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा।

शहर के कांशीराम आवास के पास अत्याधुनिक अर्बन प्लाजा के निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगरों की तर्ज पर सरकार जनपद मुख्यालय पर भी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों को हर सुविधाएं मिल सकें, इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में यह प्लाजा केवल एक व्यावसायिक परिसर नहीं बल्कि शहरवासियों के लिए खरीदारी, खानपान, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का एक आधुनिक केंद्र बनेगा। इसमें 20 दुकानें, पार्किंग, ग्रीन जोन बनाए जाने के साथ रोशनी के लिए हाईमास्ट, सुरक्षा के लिए हर प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। माना जा रहा है कि इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी और शहर की पहचान भी एक आधुनिक नगर के रूप में मजबूत होगी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अर्बन प्लाजा के लिए कांशीराम आवास के समीप स्थित स्थल को चुना है। यह शहर के कई प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को जोड़ता है और यहां बड़ी आबादी की आवाजाही होती है।
विज्ञापन


बच्चों के मनोरंजन का इंतजाम, बुजुर्ग कर सकेंगे आराम
यह अर्बन प्लाजा को आधुनिक शहरी मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
परिसर में आकर्षक डिजाइन वाले शॉपिंग स्टॉल्स बनाए जाएंगे, जहां स्थानीय व्यापारी और स्वरोजगार से जुड़े लोग अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। इसके अलावा आधुनिक फूड कोर्ट की व्यवस्था होगी, जहां लोगों को विभिन्न प्रकार के खानपान की सुविधाएं मिल सकेंगी।
बच्चों के लिए विशेष रूप से मनोरंजन पार्क और खेल क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जबकि बुजुर्गों एवं अन्य नागरिकों के लिए वॉक-वे और बैठने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
परियोजना में सुरक्षा और सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा ताकि लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। साथ ही बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और जल निकासी की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed