{"_id":"69d54c2dcbdc78512d0073ee","slug":"sparks-from-the-reaper-machine-reduced-eight-bighas-of-crop-to-ashes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-156242-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रिपर मशीन से निकली चिंगारी, आठ बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रिपर मशीन से निकली चिंगारी, आठ बीघा फसल राख
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बंगवानानकार गांव के पूर्व खेत में लगी आग
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बनगवां नानकर गांव में मंगलवार को रिपर मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की आठ बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के सिवान के में रिपर मशीन चल रही थी। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी गेहूं के सूखे डंठलों में गिर गई और देखते ही देखते आग खेतों तक फैल गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किए, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अगलगी की घटना में रिंकू मिश्रा पुत्र रामबान की दो बीघा, डम्मन पुत्र तित्तिर की दो बीघा, राजू सहित अन्य की दो बीघा और वीरेंद्र दुबे पुत्र विशंभर प्रसाद की दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आग भूसा मशीन से निकली चिंगारी के कारण ही लगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए मशीन को रोक दिया था। बाद में काफी समझाने-बुझाने के बाद मशीन को जाने दिया गया।
इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार अहेतुक सहायता दी जाएगी।
Trending Videos