सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tehsildar caught people transporting government rice in an e-rickshaw

Siddharthnagar News: ई रिक्शा में ले जा रहे थे सरकारी चावल, तहसीलदार ने पकड़ा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar caught people transporting government rice in an e-rickshaw
विज्ञापन
तुलसियापुर। एक ई-रिक्शा पर सरकारी कोटे का चावल लादकर ले जाते समय तहसीलदार की ओर से पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चावल को तहसीलदार ने पकड़कर शोहरतगढ़ थाने में भिजवा दिया है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। पकड़े गए व्यक्ति ने क्षेत्र के ही एक कोटेदार का अनाज बताया है।
Trending Videos

वायरल वीडियो के मुताबिक, शोहरतगढ़ तहसीलदार प्रकाश सिंह शनिवार सायं क्षेत्र से तहसील लौट रहे थे, जैसे ही वह झरुआ मोड़ पर पहुंचे तो उन्हें रास्ते में एक ई-रिक्शा पर लदा अनाज दिखाई दिया। पूछताछ करने पर ई-रिक्शा सवार व्यक्ति ने बताया कि यह चावल है और वह उसे क्षेत्र के ही एक कोटेदार से खरीदा है। वह इस लगभग पांच क्विंटल चावल को गनेशपुर चौराहे पर बेचने जा रहा था लेकिन दुकान बंद होने के कारण उसे घर ले जा रहा है। तहसीलदार ने ई-रिक्शा सहित अनाज को शोहरतगढ़ थाना भिजवा दिया। इस संबंध में बढ़नी आपूर्ति निरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से बात हुई है। कार्रवाई की जाएगी। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed