सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The government is making efforts to increase the income of the poor.

Siddharthnagar News: गरीबों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रही सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The government is making efforts to increase the income of the poor.
विज्ञापन



सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बर्डपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में सोमवार को रात्रि चौपाल आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रम सेवायोजन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश एवं प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कहा कि गरीबों की आमदनी बढ़े यह प्रयास सरकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 82 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज के सुविधा दी जा रही है। जिन लोगों के पास अपना मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान दिया जा रहा है। विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का 12 वर्ष के कार्यकाल को समर्पित करने का काम किया गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति को लाभ मिले। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा के दीपक मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रात्रि चौपाल में लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी योजना के बारे में बताया गया है। जो भी पात्र लाभार्थी किसी भी योजना से वंचित हैं वह अपना पंजीकरण करा कर योजना का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन

सीडीओ बलराम सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, एसडीएम नौगढ़ राहुल सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ बर्डपुर ओमप्रकाश यादव व ग्राम प्रधान नीतू पांडेय उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed