{"_id":"69d54c5d1e0d9968bc0005f3","slug":"there-was-pressure-to-convert-religion-the-opposition-is-defending-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156241-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन का डाला था दबाव, विपक्षी कर रहे बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन का डाला था दबाव, विपक्षी कर रहे बचाव
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबही गांव में रुपये का लालच देकर और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर हिंदू परिवारों का धर्म परिर्वतन करने का सिलसिला चल रहा था। वर्तमान में एक परिवार की ओर से की गई शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही जांच के बाद विपक्षी नेता उसे दूसरी दिशा देने का प्रयास कर रहे है। वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में अवरोध उत्पन्न करते हुए आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये बातें पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शहर स्थित पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही।
पूर्व मंत्री के साथ मौजूद धोबही गांव निवासी शिकायतकर्ता बाबूलाल का कहना था कि आरोपियों ने पहले भाई और उसके बेटियों का धर्म परिवर्तन करा दिया। अब उसे तीन लाख रुपये का लालच देकर तीनों आरोपी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहे थे। आरोप है कि, नहीं मानने पर उसे परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहे थे।
बता दें कि, तथाकथित रूप से धर्म परिवर्तन कर चुके रामप्रसाद उर्फ डकालू तीन भाई हैं।
प्रेस वार्ता में उसके दो भाई बाबूलाल और ओमप्रकाश मौजूद थे। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि यह दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला है।
मुस्लिम बाहुल्य इस क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था, जिसमें स्थानीय पुलिस एवं एजेंसियां जानकारी करने के साथ जांच एवं कार्रवाई करने में नाकाम रही है।
इस दौरान निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।
Trending Videos