फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No trace of the tigress even on the

Sitapur News: 23वें दिन भी बाघिन का नहीं लगा सुराग

Fri, 07 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
No trace of the tigress even on the
काॅम्बिंग करती टीम
संदना। किसान कमलकिशोर को शिकार बनाने वाली बाघिन का शुक्रवार को 23वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग ने दिनभर संभावित क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन कहीं भी बाघिन के ताजा पगचिह्न नहीं मिले। टीम लगातार निगरानी करते हुए उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने गेंधारिया, उपरहितापुर, कोडरी पुरवा, मधवापुर बिजुआमऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। ट्रैप कैमरों, मचानों और अन्य संसाधनों की मदद से बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखी गई, लेकिन उसकी मौजूदगी का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला।
विज्ञापन

रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को किसी भी स्थान पर बाघिन के ताजा पगचिह्न नहीं मिले। इसके बावजूद संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और हर सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ताजा पगचिह्न न मिलने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है, लेकिन दहशत अब भी बरकरार है। किसान समूह बनाकर खेतों में जा रहे हैं, जबकि महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलते समय सतर्कता बरत रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

पहला चौराहा पर मिले पगचिह्न बाघिन के नहीं
बृहस्पतिवार देर रात संदना क्षेत्र के पहला चौराहा के पास कुछ लोगों ने जंगली जानवर दिखाई देने का दावा किया था। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को वहां कुछ पगचिह्न मिले, जिससे दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इनके फोटो वन विभाग को भेजे। फॉरेस्टर अनिल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये पगचिह्न बाघिन के नहीं, बल्कि कुत्ते या सियार के प्रतीत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed