{"_id":"6a76215bb893a38267031a61","slug":"protest-held-over-lack-of-action-regarding-municipal-workers-death-sitapur-news-c-13-1-lko1126-1864542-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पालिकाकर्मी की मौत में कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पालिकाकर्मी की मौत में कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन
Fri, 07 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद। नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों और नगरवासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र के बरौलिया निवासी जगत गौतम (40), महमूदाबाद नगर पालिका परिषद में संविदा सफाई कर्मचारी थे। बुधवार सुबह उनका शव सुकईपुर स्थित घर में रोशनदान से बंधे फंदे से लटका मिला था। मृतक की मां केसना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटे की पत्नी मिथिलेश कुमारी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह अलग रह रही थी।
आरोप है कि मंगलवार रात वह घर आई और पति की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। शुक्रवार को समाजसेवी अतुल वर्मा, मृतक की मां और अन्य परिजन व नगरवासी कोतवाली पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन किया। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से मुलाकात के बाद पुलिस ने दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।